विधानसभा आम निर्वाचन 2023 भँवरमरा में किया गया भव्य एवं वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विशाल मानव श्रृंखला का किया गया निर्माण,     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सही उत्तर देने वालों को किया गया पुरस्कृत    

  विधानसभा आम निर्वाचन 2023 भँवरमरा में किया गया भव्य एवं वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विशाल मानव श्रृंखला का किया गया निर्माण,

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सही उत्तर देने वालों को किया गया पुरस्कृत

   बालोद,:- 18 अक्टूबर 2023 जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम भँवरमरा में आज भव्य एवं वृहद मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर कलेक्टर  कुुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

    कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने “लोकतंत्र के बढ़ाबो मान, नवंबर 17 को करबो मतदान” जैसे नारे लगाते हुए अपने ग्राम का भ्रमण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भँवरमरा के खेल मैदान में आयोजित समारोह में ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण कर आम जनता एवं मतदाताओं को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

     इस अवसर पर ’चुनई तिहार’ आदि का स्लोगन लिखकर विशाल रंगोली का भी निर्माण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श् कुलदीप शर्मा ने उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

    समारोह में मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आम जनता एवं छात्र-छात्राओं से ’मतदान देने का उम्र क्या है, मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए कौन सा फाॅर्म भरना होता है, जिले में मतदान की तिथि क्या है’ जैसे प्रश्न भी पुछा गया।

    इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रश्न पुछा।

   कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रश्नों के सही-सही उत्तर देने वालों को पौधे एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

   इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री नितिन जैन सहित नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा एवं जनपद पंचातय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406