हम सभी के समवेत प्रयास से बनेगा विकसित भारत :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

हम सभी के समवेत प्रयास से बनेगा विकसित भारत :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद  जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन   
हम सभी के समवेत प्रयास से बनेगा विकसित भारत :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद  जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन   

 

हम सभी के समवेत प्रयास से बनेगा विकसित भारत :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 बालोद ,:- 09 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम सभी के समवेत प्रयास से ही भारत विकसित बनेगा। हम सभी को पूरी निष्ठा और बेहतर प्रयासों से ही भारत को विकसित बनाना है।

   मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद की।

   प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

  उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जिससे लोगों को कम समय में ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

   प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

  स्वसहायता समूह से जुड़कर महिलाएॅ नये रोजगार सृजित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहीं हैं।

  युवा वर्ग कौशल उन्नयन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना आगामी समय में कृषि व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

  ड्रोन के माध्यम से उन्नत कृषि व आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ड्रोन के संचालन से महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी।

  इस दौरान उन्होंने फिट इंडिया मुवमेंट के संबंध में भी चर्चा की और सभी वर्ग के लोगो को फिट रहने प्रोत्साहित किया।

  उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से देशभर से लोग जुड़े रहे। बालोद जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद में उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  जिसमें कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, संयुक्त कलेक्टर  योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू, गणमान्य नागरिक  कृष्णकांत पवार,  राकेश यादव,  पवन साहू, अमित चोपड़ा, शाहिद खान, सौरभ लुनिया, कमलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

   कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि व जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच कर दवाईयां प्रदान की गई।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406