सावन माह में हो रही बारिश के बीच पर्यावरण को सहेजने आज विहिप मातृशक्ति संगठन की महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

  बालोद :- सावन माह में हो रही बारिश के बीच पर्यावरण को सहेजने आज बालोद शहर के संस्कार शाला परिसर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन की महिलाओं ने फलदार व फूलदार पोधो का रोपण किया।

   आज संगठन की श्रीमती पूजा जैन,श्रीमती भारती बांडे, श्रीमती ममता यदु, श्रीमती पद्मिनी साहू, श्रीमती काजल चंद्राकर सहित अन्य संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

  श्रीमती पूजा जैन व भारती बांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन बालोद जिला में लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने संगठन से जोड़कर धार्मिक व सामाजिक हितों को लेकर सक्रियता से काम कर रही है। और संगठन की बहने छोटे छोटे बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने सहित अन्य गतिविधियों को भी बढ़ाने का काम कर रही है।

  बालोद जिले के अंदर गुरुर,डौंडी लोहारा,दल्ली राजहरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में भी वृक्षारोपण का काम महिला बहने कर रही है।

  वही दुर्गावाहिनी की बहने भी सेवा,सुरक्षा,संस्कार के तहत संगठन की गतिविधियों से जुड़कर कार्य कर रही है। श्रीमती ममता यदु ने कहा कि विहिप संगठन से जुड़कर हमसब बहने आज सेवा के कार्य कर रही है।

 मन को बहुत खुशी मिल रहा है। कि आज संगठन के वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल परिसर में हम सब ने पौधरोपण किया आगे भी बालोद शहर के अंदर इस प्रकार के कार्य जनसहभागिता से आगे भी करेंगे।

  विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन जहाँ धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभा रही हैं। वही जनसेवा व सेवा कार्यो को भी आगे बढ़ा रही है। और महिला बहने अपने धर्म संगठन से जुड़ने आगे आ रही है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406