छेड़ छाड़ के अलग अलग मामले के दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी..

छेड़ छाड़ के अलग अलग मामले के दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी..

छेड़ छाड़ के अलग अलग मामले के दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
थाना गुण्डरदेही में 354 ताहि के तहत  था मुकदमा दर्ज

थाना गुण्डरदेही में छेड़छाड़ के दो अलग अलग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
गुंडरदेही:--थाना क्षेत्र में निवासरत दो अलग अलग महिलाओ ने थाना आकर अलग अलग घटना का आरोपियों के विरुद्ध लिखित में रिपोर्ट कराया जिसमे गुटखा मांगने के बहाने दुकान में आकर छेड़खानी की,जबकि दूसरे मामले में महिला द्वारा मारपीट कर छेड़खानी संबंधी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी हरिराम निषाद व आरोपी राकेश कुमार कामड़े फरार थे ,जिन्हें गुण्डरदेही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।
आरोपी
1)हरिराम निषाद पिता बिहारी लाल निषाद 46 साल ग्राम गूरेदा।
2) राकेश कुमार कामड़े पिता रमेश कुमार कामड़े 24 साल निवासी पिनका पार