* महिला सशक्तिकरण की एक पहल "राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन" जागरूकता के माध्यम से बालोद पुलिस द्वारा ग्राम लाटाबोड़ में महिलाओं को किया गया जागरूक। * नवीन कानून को लेकर जागरूकता अभियान के तहत् महिलाओं के बीच पहुंची बालोद पुलिस।  

* महिला सशक्तिकरण की एक पहल
* महिला सशक्तिकरण की एक पहल

 

* महिला सशक्तिकरण की एक पहल "राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन" जागरूकता के माध्यम से बालोद पुलिस द्वारा ग्राम लाटाबोड़ में महिलाओं को किया गया जागरूक।

* नवीन कानून को लेकर जागरूकता अभियान के तहत् महिलाओं के बीच पहुंची बालोद पुलिस।  

 

बालोद :- आज दिनांक 27.09.2024 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन, एस.डी.ओ.पी. बालोद देवांश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू व टीम, महिला सेल प्रभारी सउनि सीता गोस्वामी द्वारा महिला सशक्तिकरण की एक पहल "राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन" जागरूकता के माध्यम से बालोद पुलिस द्वारा ग्राम लाटाबोड़ में महिलाओं को किया गया जागरूक।

   बालोद पुलिस द्वारा नए कानूनों को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम लाटाबोड़ में महिलाओं को कानून में हुए बदलाव के बारें में व कानून की नए नियमों की जानकारी दी। इसमें नए कानूनों के सही कियान्वयन के लिए उनकी बारीकियों को समझाया।  

 पुलिस के नए कानून के तहत तलाशी और गिरफ्तारी के दौरान वीडियोंग्राफी करने के संबंध में जानकारी साझा की गई।

   नए कानून के लागू होने के बाद पूरे देश में अब भारतीय दण्ड संहिता की परिभाषा बदल गई है, कई धाराओं में बदलाव किया गया है, ।

  जिसकी जानकारी आम लोगो तक पहुंचाने के लिए बालोद पुलिस द्वारा सीधा संवाद किया जा रहा है, साथ ही साथ महिलाओं को महिला अभिव्यक्ति एप्प, ऑनलाईन सायबर फ्राड, सायबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।

   उक्त कार्यक्रम महिला सेल प्रभारी सउनि सीता गोस्वामी, महिला स्टाफ द्रौपत्ति साहू, सायबर सेल बालोद से आरक्षक योगेश गेडाम, रविकांत गंधर्व व कार्यक्रम अधिकारी मुकेश साहू, प्रीतिबाला साहू, चैतन्य संस्था व विहान, देहुती सोनकर, दीपा ध्रुव, गौरी साहू उपस्थित रहें।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406