विश्व पर्यावरण के अवसर पर आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं अधिकारियों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया वृक्षारोपण

बालोद, :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने आमापारा बालोद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पहुंचकर वृक्षारोपण किया।

  इस दौरान वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुकुंद साव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

   कलेक्टर शर्मा ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में सफेद चंदन एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में काजू के पौधे का रोपण किया।

   इस अवसर पर कलेक्टर  शर्मा ने मौके पर उपस्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों से बातचीत कर विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।

   इस दौरान  शर्मा ने कक्षा पहली में अध्ययनरत् नन्ही बालिका पूर्वा से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और पूर्वा को कविता सुनाने को कहा। नन्हीं बालिका पूर्वा ने कलेक्टर एवं अधिकारियों को सुमधुर कविता सुनाई, नन्हीं पूर्वा की कविता सुनकर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

   कलेक्टर श्री शर्मा ने नन्हीं बालिका पूर्वा की सुमधुर कविता पाठ से प्रसन्नचित होकर उसे पेन भेंट की। इसके अलावा उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी छोटे गमलें में लगे पौधें भेंट कर इसका रोपण करने तथा सुरक्षा के भी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद  मो नम्बर :- 94255 72406