जिला मुख्यालय बालोद में 05 नवंबर को भव्य रूप से होगा राज्योत्सव का आयोजन   जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत के द्वारा राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपा  दायित्व

जिला मुख्यालय बालोद में 05 नवंबर को भव्य रूप से होगा राज्योत्सव का आयोजन    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत के द्वारा राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपा  दायित्व
जिला मुख्यालय बालोद में 05 नवंबर को भव्य रूप से होगा राज्योत्सव का आयोजन    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत के द्वारा राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपा  दायित्व

 

जिला मुख्यालय बालोद में 05 नवंबर को भव्य रूप से होगा राज्योत्सव का आयोजन

  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत के द्वारा राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपा  दायित्व

 बालोद,:- 25 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2024 के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में 05 नवंबर 2024 को जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

  कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

  उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें।

  जिला मुख्यालय बालोद में राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व भी सौपें गए है।

  जिसके अंतर्गत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसीप्रकार कार्यक्रम स्थल में मंचीय व्यवस्था एवं आवश्यक टेंट एवं पंडाल की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बालोद एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बालोद को सौंपी गई है।

  विद्युत व्यवस्था, लाईटिंग एवं माईक व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता छ.ग.रा.वि.मं. बालोद एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी बालोद, फूलमाला, गुलदस्ता स्वागत द्वार व्यवस्था हेतु सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग बालोद एव ंजिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी, स्वास्थ्य सुविधा हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद, फायर ब्रिगेड एवं साफ-सफाई व्यवस्था हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद को सौंपी गई है।

  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद एवं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, कलाकारों की ठहरनें की व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद, मंच पर स्वल्पाहार व्यवस्था हेतु जिला खाद्य अधिकारी बालोद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों को भोजन व्यवस्था हेतु जिला आबकारी अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग बालोद, आमंत्रण-पत्र छपाई एवं वितरण व्यवस्था हेतु उप संचालक पंचायत को सौंपी गई है।

  आमंत्रण-पत्र वितरण व्यवस्था हेतु तहसीलदार सर्व जिला बालोद, मंच संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, ़सांस्कृतिक दल मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बालोद तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बांस-बल्ली की व्यवस्था हेतु वन मंडलाधिकारी बालोद को सौंपी गई है।

  राज्योत्सव समारोह स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग, जिला पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, सी.एस.एस.डी.ए. विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, जिला पंचायत एन.आर.एल.एम., पशु चिकित्सा विभाग, शक्कर कारखाना, खादी ग्रामोद्योग हथकरघा, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, जिला अंत्यावसायी विभाग, नगरपालिका परिषद बालोद, वन विभाग एवं जनसम्पर्क विभाग को सौंपी गई है।

  कार्यक्रम मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाने हेतु अपर जिला दण्डाधिकारी बालोद, पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था हेतु ई.ई.लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालोद, राज्य स्तर के सांस्कृति कलाकारों के आवास भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद एवं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद को सौंपी गई है।

  मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो दीप प्रज्वलन की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, कलाकारों को लाने व ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद एवं जिला परिवहन विभाग एवं जिला मिशन समन्वय तथा स्टाॅल का वितरण आदि उप संचालक, पंचायत, जिला पंचायत बालोद को सौंपी गई है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर:-94255 72406