*खगेश ठाकुर के नेतृत्व में खदान मजदूर संघ ने की कलेक्टर सलाम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन*

*खगेश ठाकुर के नेतृत्व में खदान मजदूर संघ ने की कलेक्टर सलाम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन*

पल्लेमाड़ी खदान श्रमिक कल्याण संग ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मोहला

आदिवासी खदान श्रमिक कल्याण सहकारी समिति मर्यादित पल्लेमाड़ी, खड़गाव, छत्तीसगढ़ सहकारी समिति पंजीकृत एक सहकारी समिति है। जो जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में है। जिनका अध्यक्ष सराधूराम कोरेटी है । जो क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के रोजगार और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य खगेश ठाकुर के नेतृत्व में जमीनी स्तर से लेकर न्यायिक प्रक्रिया तक लड़ाई लड़ी, जिसके उपरांत कोर्ट द्वारा मजदूरों के पक्ष में निर्णय आने के उपरांत जिला कलेक्टर तनुजा सलाम को ज्ञापन के माध्यम से माननीय न्यायालय के आदेश को समक्ष रखते हुए क्षेत्र वासियों को रोजगार दिलाने हेतु ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की गई है।

माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा रिट याचिका क्रमांक 621/2021 में दिनांक 04.08.2026 को पारित आदेश के परिपालन में आदिवासी खदान श्रमिक कल्याण सहकारी समिति मर्यादित पल्लेमाड़ी के सदस्यों को पल्लेमाडी एवं आसपास के क्षेत्र की खदानों एवं उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सहमत हूई है।

समिति का मुख्य रूप से अनुसूचित क्षेत्र मानपुर के आदिवासी श्रमिकों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के साथ-साथ उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है। 

*जिला कलेक्टर तनुजा सलाम* 

जिला कलेक्टर ने बताया कि आदिवासी खदान श्रमिक कल्याण सहकारी समिति मर्यादित पल्लेमाड़ी, खड़गाव के प्रतिनिधिमंडल से बात हुई और ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन दिया गया है। नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।