*भनसुला आयोजित सुशासन त्यौहार का हुआ बहिष्कार, प्रशासनिक व्यवस्थाओ में लगातार हो रही चूक*
पत्रकारों के कुर्सी पर जमे रहे नेता,
नाराज पत्रकारों ने कर दिया भनसुला सुशासन तिहार का बहिष्कार,
डिप्टी सीएम विजय शर्मा बैठे रहे कार्यक्रम में, सामने से कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गए सभी मीडियाकर्मी, डिप्टी सीएम के सामने भी बदइंतजामी का तमाशबीन बने रहे आला अफसर
मोहला-मानपुर-अंबागड चौकी/28 मई2026
जिले MMAC के अंतर्गत आने वाले अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भनसुला में डिप्टी सी एम विजय शर्मा की मौजूदगी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का जिले के पत्रकारों ने बहिष्कार कर दिया। डिप्टी सीएम मंच पर बैठे रहे, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य बड़े जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता भी मौजूद रहे। इसी दरमियान कार्यक्रम में व्याप्त बदइंतजामी से नाराज सभी मीडिया कर्मी कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गए।
भनसुला में सहकारिता विभाग के बतौर नोडल नियुक्त कर आयोजक के रूप में सुशासन त्यौहार आयोजित उक्त सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम में मंच के सामने निर्धारित पत्रकार दीर्घा में नेताओं का जमावड़ा था। पत्रकारों के लिए लगी कुर्सियों में ये नेता जमे बैठे थे। मीडियाकर्मी जब यहां पहुंचे तो ये नेता कुर्सियों में ही जमे रहे। वहीं पत्रकार गण अपने ही दीर्घा में भीषण गर्मी के बीच अपना कार्य सम्पादन करते रहे। इस बीच किसी भी जिम्मेदार अफसर ने मीडियाकर्मियों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की जहमत नहीं उठाई। अफसर, नेता सब तमाशबीन बने रहे। उल्टा सुरक्षा कर्मी पत्रकारों को ही साइड करने लगे। यही वजह है कि जिला प्रशासन के गैरजिम्मेदाराना रवैये से खुद को परेशान करने से, कार्यक्रम को छोड़ कर बाहर निकल जाना से ठीक समझा और सभी मौजूद मीडियाकर्मी कार्यक्रम बहिष्कार की बात करते हुए कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गए।
बता दें जिले में जितने भी सुशासन तिहार कार्यक्रम हुए उनमें से अधिकांश कार्यक्रमों मीडियाकर्मियों की इसी तरह से बदइंतजामी का सामना करना पड़ा। हालांकि मीडियाकर्मियों ने प्रशासन के तमाम बेपरवाह रवैये को दरकिनार कर अपना मीडिया धर्म निभाया और सभी शिविरों का बेहतर कवरेज भी किया। लेकिन जब भनसुला में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री और मोहला_मानपुर जिले के प्रभारी मंत्री के सामने भी जिम्मेदार प्रशासन का गैरजिम्मेदाराना रवैया कायम ही रहा तो इस प्रशासनिक हठ धर्मिता के विरोध स्वरूप आखिरकार मीडियाकर्मियों को कार्यक्रम बहिष्कार करना पड़ गया। अब इसमें कलेक्टर का और विशेषकर डिप्टी सी एम का क्या रुख होगा क्या ?