नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

5 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी खैरागढ़ पुलिस के गिरफ्त में 

खैरागढ़//पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा भारतीय पुलिस सेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खैरागढ़ दिनेश सिन्हा के निर्देशन में एवं थाना निरीक्षक खैरागढ़ निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना खेरागढ़ में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 213/22 धारा 363, 366,376,342 आईपीसी एवं 4,6,17 पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी विशाल मलकाना पिता सुभाष मलकाना उम्र 21 वर्ष निवासी नंद गांव थाना मानपुर जिला इंदौर मध्य प्रदेश को थाना खैरागढ़ से एक विशेष टीम गठित कर आरोपी के सकुनत से जो कि विगत 5 माह से फरार था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया |

आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया |

जिसे न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया |

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मुरली बघेल प्रधान आरक्षक 1303 सुरेश खूटे आरक्षक 1408 संजय कौशिक आरक्षक 1699 राजेश करपे आरक्षक 1680 शैलेंद्र पटेल महिला आरक्षक 871 शिव कुमारी जगत की अहम भूमिका रही |

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

मो:

7089094826

9302694826

9425572406

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus