बालोद पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए पुलिस समर्पण नाम का अभियान शुरू करने जा रही है।

बालोद// जिले में वरिष्ठ नागरिकों की किसी भी प्रकार की समस्या में पुलिस उनकी मदद करेगी। साथ ही किसी भी त्योहार पर पुलिस उन्हें अपने साथ शामिल कर खशियां बांटेगी। समर्पण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में सभी थाना व चौकी के एक-एक अधिकारी को इस अभियान के लिए नामांकित कर अभियान का मुख्य उद्देश्य "जो वृद्ध अभी अपने घर को छोड़कर किसी आश्रम में रह रहे हैं, उनसे मिलकर घर छोड़ने का कारण जानना तथा उन्हें वापस घर भेजने" के लिए सार्थक पहल करना है।

इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन, जरूरत का ध्यान रखते हुए उन्हें कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।यदि किसी वरिष्ठ नागरिक पर किसी प्रकार की हिंसा होती है तो वह इन नंबरों पर फोनकर पुलिस की मदद ले सकता है। इस अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ मिलेगा। समय-समय पर मेडिकल चेकअप कैंप लगाकर वरिष्ठ नागरिकों की मुफ्त जांच कराई जाएगी। पुलिस, वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनसे एक फार्म भरवाएगी और इस अभियान का हिस्सा बनाएगी। बालोद शहर के विभिन्न वार्डों के वरिष्ठ नागरिकों से उक्त बातों पर चर्चा कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

रिपोर्ट-अरुण उपाध्याय