जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल में समर्पण दिवस के रूप में मनाया

जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल में समर्पण दिवस के रूप में मनाया
जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल में समर्पण दिवस के रूप में मनाया

जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

बालोद। जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। बालोद ग्रामीण मंडल में संगठन के संचालन के लिए धन संग्रहण राशि प्रदान की, जिसमें विधिवत शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता छगन देशमुख ने 11हजार रुपये, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ने 5000, युवा नेता व व्यवसाई संदीप साहू ने 21हजार, पालक ठाकुर ने 2000, छगन साहू ने 3000, जयंत साहू ने 5000, जनपद सदस्य हरीश चंद्र साहू 3000 रुपये समर्पण किए।इस अवसर पर छगन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष व आजीवन निधि के प्रभारी राकेश छोटू यादव, ग्रामीण आजीवन निधि के सह प्रभारी कमलेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू, बहुर सिंह नेताम, रामेश्वर पटेल, सतानंद साहू, कमलेश कुमार, कुलदीप यादव मौजूद रहे।

 डौंडीलोहारा में भी हुआ आयोजन

 भाजपा मंडल मुख्यालयों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में डौंडीलोहारा मंडल के पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने समर्पण निधि जमा कराई। बैठक में मंडल सह प्रभारी डा. देवेन्द्र माहला, जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल ने आजीवन निधि संकलन के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आगामी 21,22,23 फरवरी तक बूथ लेबल पर बैठक आयोजित कर निधि संकलन करने और 28 फरवरी तक समाप्त कर 10 मार्च को रसीद बुक व हिसाब जमा करने को कहा गया है। बैठक में मंडल अध्यक्ष रुपेश सिंहा, महामंत्री दारा सिंह भौसार्य, संदीप लोढ़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जगतपाल सिन्हा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हिरेन्द्र गायकवाड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष खिलावन मंडावी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रमेश डोसी, आरती संचेती सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।