कलेक्टर ने सखी वन स्टाॅप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने सखी वन स्टाॅप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने सखी वन स्टाॅप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने सखी वन स्टाॅप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

बालोद :- लेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज झलमला स्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सखी वन स्टाॅप सेंटर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर स्टाॅफ की उपस्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने वहाॅ उपलब्ध बिस्तर, पेयजल व अन्य सुविधाओ आदि की जानकारी ली। उन्होंने सखी वन स्टाॅप सेंटर में अब तक आए प्रकरणों और उसके निराकरण की जानकारी ली। सखी वन स्टाॅप सेंटर की केन्द्र प्रशासक सुश्री एकता कुर्रे ने बताया कि सखी वन स्टाॅप सेंटर का उद्देश्य किसी भी प्रकार से हिंसा से ग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करना है। सखी वन स्टाॅप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि सखी वन स्टाॅप सेंटर में अब तक कुल 741 प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें से 732 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। 422 पीड़िताओं को आश्रय दिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित महिला एवं बाल विकास अधिकारी व सखी वन स्टाॅप सेंटर के कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद