कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने गुरूर विकासखण्ड में जल संरक्षण के कार्यों और स्वसहायता समूह की गतिविधियों का किया अवलोकन

 बालोद,:- 29 जून कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शुक्रवार 28 जून को जिले के गुरूर विकासखण्ड में विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर जायजा लिया।

  उन्होंने ग्राम पंचायत धनेली में मनरेगा के कार्य, वृक्षारोपण, सामुदायिक डबरी निर्माण जल संरक्षण के कार्य एवं ग्राम पंचायत छेडिया में, कार्यरत महिला स्व सहायता समुह द्वारा निर्मित अगरबती तथा ग्राम बोरतरा और बोहारडीह विद्युत सबस्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत छेडिया में निर्मित सी.सी. रोड निर्माण कार्य का अवलोकन किया साथ ही महिला स्वसहायता समुह द्वारा निर्मित अगरबती निर्माण का अवलोकन किया।

 उन्होंने महिलाओं से अगरबती बनाने के विधि से लेकर पैकिंग, और विक्रय के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

 कलेक्टर ने ग्राम पंचायत धनेली में मनरेगा के तहत् निर्मित सामुदायिक डबरी निर्माण में मछली पालन, मुक्तिधाम में वृक्षारोपण एवं चोरहा नाला मेें निर्मित तटबंधान कार्य का अवलोकन किया।

 कलेक्टर ने विद्युत सबस्टेशन बोहारडीह एवं बोरतरा का अवलोकन भी किया। उन्होंने ग्राम बोहारडीह स्थित विद्युत ट्रांसमिशन स्टेशन में सहायक अभियंता से विभिन्न इंडीकेटर एवं फाॅल्ट के बारे में चर्चा की।

 इसी प्रकार ग्राम बोरतरा में स्थित विद्युत ट्रांसमिशन स्टेशन में उपयंत्री से रिले ट्रांसमिशन एवं विद्युत अवरोध के बारे में जानकारी ली।

 इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, एसडीएम गुरूर श्रीमती पूजा बंसल, जनपद सीईओ उमेश रात्रे सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406