कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण   कलेक्टर स्वयं निवास में पहुंच कर वस्तु स्थिति का लिया जायजा

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण   कलेक्टर स्वयं निवास में पहुंच कर वस्तु स्थिति का लिया जायजा
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण   कलेक्टर स्वयं निवास में पहुंच कर वस्तु स्थिति का लिया जायजा

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण

  कलेक्टर स्वयं निवास में पहुंच कर वस्तु स्थिति का लिया जायजा

   

   बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में चल रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत आज दूसरे दिन जिले के विभिन्न विकासखण्डों के अलग- अलग ग्रामों में पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया।  

 इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने गुरुर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा, गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम मोखा एवं डौंडीलोहरा विकासखण्ड के ग्राम सुरेगांव में ग्रामीणों के घरों में पहुँचकर सर्वे दल द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य का बारीकी से अवलोकन किया।  

  इस दौरान कलेक्टर ने गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम मोखा में कुंवर सिंह साहू के निवास में पहुंचकर प्रगणकों से सर्वे कार्य के सबंध में जानकारी ली।

  कलेक्टर शर्मा ने प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप्प में अपलोड की जा रही जानकारी का भी अवलोकन किया।   उन्होंने सर्वे प्रपत्र का भी अवलोकन किया।

  इस दौरान कलेक्टर ने परिवार के 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती ठगिया बाई एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भी बातचीत कर सर्वे के सबंध में आवश्यक जानकारी ली।  

  उन्होंने परिवार के सदस्यों से उनके कुल जमीन, मकान तथा राशन कार्ड आदि के सबन्ध में जानकारी ली।उन्होंने प्रगणक दल के सदस्यों को मोबाइल नेटवर्क की समुचित उपलब्धता वाले स्थान पर ही एप्प पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।  

  कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को सामाजिक, आर्थिक सर्वे के कार्य को निर्धारित समयावधि में त्रुटि रहित ढंग से कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही एसडीएम श्रीमती रश्मि वर्मा को ब्लॉक स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने तथा कार्यों का सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।  

  कलेक्टर शर्मा ने विकासखण्ड डौंडीलोहरा के ग्राम सुरेगांव में राजीव देशमुख के निवास में पहुंचकर प्रगणक दल द्वारा सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों से सर्वे कार्य के सबन्ध में आवश्यक जानकारी ली एवं सर्वे प्रपत्र का भी अवलोकन किया।  

   उन्होंने परिवार के मुखिया  राजीव देशमुख से उनके कुल कृषि भूमि, कुल वार्षिक आय, उनके व्यापार, व्यवसाय आदि के सबन्ध में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सामाजिक-आर्थिक सर्वे कार्य हेतु कराये गए मुनादी आदि के सबन्ध में जानकारी ली।

   ग्रामीणों ने मुनादी एवं अन्य माध्यमों से इनकी जानकारी मिलने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद, मो नम्बर :- 94255 72406