बालोद जिले के गुरुर तहसील में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के देउर मंदिर में अपना स्थापना दिवस मनाया

बालोद जिले गुरुर तहसील में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के देउर मंदिर में अपना स्थापना दिवस मनाया

बालोद ( गुरुर ):-गुरुर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के देउर मंदिर में अपना स्थापना दिवस मनाया। साथ ही देउर मंदिर प्रांगण से पथ संचलन किया गया। आरएसएस कार्यकर्ता कदमताल करते हुए पथ संचलन में शामिल हुए। पथ संचलन गुरुर नगर य के धनेली चौक, बाजार चौक, शिव चौक, टिकरापारा, शांति नगर, अंबेडकर चौक से होते हुए बस स्टैंड के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचा।

खंड संघचालक मंतराम ए राजपुरिया ने बताया कि विगत 2 साल तक कोरोनाकाल के कारण यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से बाधित रहा, अब वातावरण सामान्य होने के बाद यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता धर्म जागरण एवं समन्वय विभाग से सहसंयोजक कृष्णा साहू थे।

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजन भी किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक निर्मल साहू, खंड कार्यवाहक वासुदेव नागेश्वर, धर्म सेना खंड संयोजक यादराम साहू, खंड शारीरिक जागृत साहू, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख विनोद साहू कौशल साहू, ईशाप्रकाश साहू, डॉ हरीकृष्ण गंजीर, मेहतर नेताम, टुकेश्वर पांडे, मधुकांत यदु ,नरेश साहू आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद