कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में पहुँचे दिव्यांगों के समस्याओं का किया त्वरित निराकरण आगंतुकों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में पहुँचे दिव्यांगों के समस्याओं का किया त्वरित निराकरण  आगंतुकों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में पहुँचे दिव्यांगों के समस्याओं का किया त्वरित निराकरण  आगंतुकों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में पहुँचे दिव्यांगों के समस्याओं का किया त्वरित निराकरण

आगंतुकों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

बालोद, :- 08 अगस्त कलेक्टर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे दिव्यांग जनों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

   कलेक्टर  शर्मा ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे दिव्यांगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण कर उन्हें राहत पहुँचाने का कार्य किया।

   इसके अंतर्गत  शर्मा ने जिले के ग्राम पोण्डी के बुजुर्ग महिला श्रीमती चंपा बाई की मांग पर उन्हें मौके पर ही जनदर्शन कक्ष में ट्रायसायकल प्रदान किया।

   इसी तरह जनदर्शन में पहुँचे जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुनी के दिव्यांग शिक्षक थानसिंह साहू के लिए भी आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम राहत भरा साबित हुआ।

  शिक्षक थानसिंह साहू ने बताया कि उनके दिव्यांगता के फलस्वरूप होने वाले शारीरिक परेशानियों को देखते हुए उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुनी में संलग्न किया गया है।

   लेकिन विभाग के द्वारा वर्तमान में उन्हें उनके मूल शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भण्डेरा में वापसी संबंधी आदेश जारी किया गया है।

  कलेक्टर  शर्मा ने शिक्षक थानसिंह साहू के आवेदन पर साहनुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को उनके संलग्न शाला खुरसुनी में ही यथावत रखने के निर्देश दिए।

  इसी तरह जनदर्शन में आज दृष्टिबाधित छात्र देवेंद्र यादव ने उनके परेशानियों को देखते हुए अपने लिए अंत्योदय कार्ड बनाने की मांग की।

  कलेक्टर  शर्मा ने दृष्टिबाधित छात्र देवेंद्र यादव का पात्रतानुसार तत्काल 10 किलो का अंत्योदय कार्ड बनाने के निर्देश जिला खाद्य अधिकारी को दिए।

  इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित देवंेंद्र से उसकी पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के संवेदनशीलता एवं तत्परता से दिव्यांगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण होने पर जनदर्शन में पहुँचे दिव्यांग बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।

दिव्यांगों ने कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से तत्काल राहत मिलने पर जनदर्शन कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसके लिए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा एवं बालोद जिला प्रशासन के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए विनम्र आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।

इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  शशांक पाण्डेय सहित जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

  जनदर्शन में आज ग्राम बरही निवासी श्रीमती जानकी बाई ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने, जुनवानी निवासी  गंभीरराम ने अपने बीमार पुत्र डोमनलाल के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने, सोरर निवासी श्रीमती अनुसईया बाई एवं मालती बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, घोघोपुरी निवासी चनेश्वरी बाई विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। इसके अलावा आज जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे

  लोगों ने कलेक्टर  शर्मा से मुलाकात कर अपने मांगांे एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर  शर्मा ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे जिले के विभिन्न स्थानों के लोगों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

  उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उनके आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406