धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के विरोध में जिला भाजपा ने जय स्तंभ चौक पर किया धरना प्रदर्शन

धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के विरोध में जिला भाजपा ने जय स्तंभ चौक पर किया धरना प्रदर्शन
धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के विरोध में जिला भाजपा ने जय स्तंभ चौक पर किया धरना प्रदर्शन

 

धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के विरोध में जिला भाजपा ने जय स्तंभ चौक पर किया धरना प्रदर्शन

   बालोद :-धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के विरोध में जिला भाजपा ने जय स्तंभ चौक पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण किया जा रहा है।

भाजपा ने कहा कि रासुका की जरूरत आखिर प्रदेश सरकार को क्यों पड़ रही है। धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली ये सरकार आखिर क्या करना चाह रही है। साथ ही राजपत्र में प्रकाशित रासुका संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी जलाई। पुन: आपातकाल लगाने की तैयारी भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने फिर से आपातकाल लगाने की साजिश रची है। मतांतरण को बढ़ावा देने के लिए रासुका लगा दिया है।

कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति की पोल खुल गई है। अघोषित आपातकाल लगाने की साजिश रच रही है। एक आपातकाल कांग्रेस की सरकार में आया था और अब यह दूसरा आपातकाल है। कुर्सी बचाने इसाई मिशनरी की शरण में सीएम जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना सिंहासन बचाने इसाई मिशनरी की शरण में हैं। आदिवासी समाज में धर्मांतरण के जरिए खंडन का षड्यंत्र रचा जा रहा है। यहां 32 जिलों में रासुका लगाया जा रहा है तो क्या मुख्यमंत्री को अपने कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। सबसे बड़े छलिया सीएम पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री को सबसे बड़ा छलिया कहा। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में रजिस्ट्री को रोककर रखा गया है। सब काम के लिए रिश्वत चल रही है। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने भी पूरे मामलों को लेकर सरकार को घेरते हुए नजर आए। ये रहे मौजूद इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रीतम साहू, वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, छगन देशमुख, अभिषेक शुक्ला, यादराम साहू, प्रमोद जैन, महामंत्री किशोरी साहू, कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, भाजपा मंत्री शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, नरेश साहू, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, संध्या भारद्वाज, पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी, खिलेश्वरी साहू, कमलेश सोनी, राजीव शर्मा, दानवीर साहू, शशिकांत निषाद, संदीप सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, दुष्यंत सोनवानी, रूपेश सिन्हा, मनीष झा कौशल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे भाजयुमो अध्यक्ष आदित्य पीपरे, विकास जैन, गजेंद्र यादव, गुलाब सिन्हा, राहुल साहू आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो न:-  94255 72406