गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमन्त सोनकर सहित पार्षदों ने नगर पंचायत के उप अभियंता कृपाराम बर्मन के खिलाफ कलेक्टर से विभिन्न शिकायत करते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग 

बालोद :-गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर सहित पार्षदों ने नगर पंचायत के उप अभियंता कृपाराम बर्मन के खिलाफ कलेक्टर से विभिन्न शिकायत करते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है।

     उन्होंने उपअभियंता पर कृपाराम बर्मन पार्षदों के साथ दुव्र्यवहार करने और कार्यालय में नहीं रहने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर आदिवासी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है।

   नाराज जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत 8 जून 2022 को तत्कालीन कलेक्टर से की थी। 23 जून और 8 दिसंबर 2022 को मामले की जांच के लिए नगर पंचायत को पत्र प्राप्त हुआ था।

    आज तक कोई जांच नहीं हुई। कलेक्टर ने जांच अधिकारी नियुक्त कर नगर पंचायत भेजा था। अब तक नगर पंचायत के नव पदस्थ अधिकारी तेज सिंह चंद्रवंशी ने मामले को दबाकर रखा है।

   इसके अलावा उपअभियंता पर कार्यों में लापरवाही का आरोप भी लगाया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर से मिले उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की मंशा के अनुरूप जो विकास कार्य होना था, वह इंजीनियर की लापरवाही से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

  कलेक्टर ने सीएम के गुंडरदेही आगमन पर संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की बात कही। अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पार्षदों को फिर कलेक्टर के जनदर्शन में आना पड़ा।

इन लोगों ने की कलेक्टर से मुलाकात कलेक्टर से शिकायत करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के अलावा उपाध्यक्ष गोकर्ण सोनकर, पार्षद विजय सोनकर, विजय कोरे, सलीम खान, दाऊ रामकृष्ण सोनकर, हेमलता सोनी पार्षद, संतोषी साहू, शंकर यादव, शंकर नेताम, टीकाराम निषाद, हरीश निषाद, पार्वती ठाकुर, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि राय, रेवाराम ठाकुर, सूरज भान यादव आदि शामिल हैं।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406