कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय मर्रीटोला का निरीक्षण विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की ली जानकारी

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय मर्रीटोला का निरीक्षण

विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की ली जानकारी

  बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय मर्रीटोला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थीयों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की जानकारी ली।

कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के अनुरूप बनाये जाने हेतु पुर्ननिर्माण किए गए भवन का भी अवलोकन किया।

  कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय लिखाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के लिए अलग-अलग लैब बनाने को कहा।

कलेक्टर शर्मा ने संस्था के प्राचार्य एवं अन्य स्टाॅफ से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षकों को पूरे मनोयोग के साथ विद्यार्थियों का अध्ययन-अध्यापन कराने तथा निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406