कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित  कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित  कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बालोद,:-  01 सितंबर कलेक्टर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आज जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली बालोद की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।

  बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आवासीय व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

  बैठक में प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 20 जनवरी 2024 को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश चयन परीक्षा के आयोजन की तिथि निर्धारित करने की जानकारी दी गई।

  कलेक्टर  शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रवेश परीक्षा के दौरान जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  बैठक में श्री शर्मा ने सभी विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  इस दौरान कलेक्टर  शर्मा ने पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र कुमार यादव के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कक्षा 6वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के अध्ययन कक्ष के अलावा संगीत, खेल, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर एवं रसायन कक्ष, आर्ट क्लास, स्टाॅफ रूम, मेडिकल स्टाॅफ रूम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

  कलेक्टर  शर्मा ने मेडिकल स्टाॅफ रूम में उपस्थित स्टाॅफ से बातचीत कर दवाईयों की उपलब्धता तथा बच्चों को आयरन टेबलेट प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी।

   इस दौरान उन्होंने अध्ययन कक्ष में उपस्थित विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

  कलेेक्टर ने बच्चों से विद्यालय में जेईई मेंस एवं नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में जानकारी ली।

  जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा विद्यार्थियों को आॅनलाईन कोचिंग प्रदान करने की जानकारी दी गई।

  इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भोजन कक्ष में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से प्रतिदिन भोजन चार्ट के संबंध में जानकारी ली।

  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जवाहर नवोदय विद्यालय के भोजनालय में भोजन कर भोजन की गुणवत्ता को परखा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406