*कांग्रेस गौ हत्या की पुरानी पापी, दोहराया 1966 का इतिहास :- भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत पवार*   *राजीव मितान कार्यक्रम में हुआ छत्तीसगढ़ महतारी की संतानों की जान से खिलवाड़ : -पूर्व विधायक संजारी बालोद प्रीतम साहू*   *गौ पालको को एक लाख मुआवजा दे भुपेश सरकार ,गोठान चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, सड़कों में दुर्घटना की शिकार हो रही पशुधन : - भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राकेश यादव*

*कांग्रेस गौ हत्या की पुरानी पापी, दोहराया 1966 का इतिहास :- भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत पवार*

  *राजीव मितान कार्यक्रम में हुआ छत्तीसगढ़ महतारी की संतानों की जान से खिलवाड़ : -पूर्व विधायक संजारी बालोद प्रीतम साहू*

  *गौ पालको को एक लाख मुआवजा दे भुपेश सरकार ,गोठान चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, सड़कों में दुर्घटना की शिकार हो रही पशुधन : - भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राकेश यादव*

  बालोद :- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब के सम्मेलन में फेंके गए दूषित भोजन को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौ हत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गौ हत्या का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। 1966 में भी कांग्रेस ने गौ हत्याएं, व गौ सेवको पर गोली चालान की थी। उन्होंने कहा गाय गौठान और गोबर की तारीफ जिस तूता कार्यक्रम स्थल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने की आज इस कार्यक्रम के कारण और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कारण 30 से अधिक गाये कालकवलित हो गयी। गाय गौठान और गोबर को लेकर कांग्रेस के दावे की विपरीत जमीनी सच्चाइयां बिल्कुल अलग है जो आज स्पष्ट दिख गयी। पुर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि युवा मितान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को ऐसा खाना परोसा गया था जो खाने लायक नहीं था। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम हुआ। उन्होंने खाना नहीं खाया। वह युवा उसे छोड़कर चले गए और इस बासी भोजन को खाने से 30 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें संक्रमण की शिकार हो गई हैं। प्रशासन कांग्रेस के दबाव में उस घटना को दबा रहा है, लीपा पोती कर रहा है। एक तरफ इतने बड़े पैमाने पर गौ माता की मौत हो गई और प्रशासन मात्र 3 गायो की मौत बताकर उसे दबाने में लगा हुआ है। यह स्पष्ट रूप से गौ हत्या का मामला है। इसका दोषी कोई है तो राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। जिन्होंने यह कार्यक्रम किया। युवा उस भोजन को खाते तो वे भी संक्रमण के शिकार हो सकते थे। उस भोजन का सेवन करने से कई गौ माताएं बीमार हैं और कई की मौत हुई है। गौ हत्या का पाप कांग्रेस को लगेगा। हमारी मांग है कि उन गौ पालकों को, जिनकी गायों की मौत हुई है और जिनकी गायें संक्रमित हुई हैं, उन्हें सरकार उचित मुआवजा दे और सही तथ्य जनता के सामने लेकर आए। आज कांग्रेस ने गौ हत्या का अपना पुराना इतिहास दोहराया है 1966 में इन्होंने जो किया था वही छत्तीसगढ़ में फिर किया गया है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच प्रस्तुत किया। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी यह कांग्रेस पार्टी है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती। भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं।गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने केवल तीन गायों की मौत की पुष्टि की है। अनेक गाय बिमार हैं एक लाख रुपये प्रति गाय मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस सरकार ने गोठान के नाम पर घोटाला किया है। लगातार गोठान में भी गायों की मौत हुई है। सड़क दुर्घटनाओं में भी मौत हुई है। जहां भी चले जाएं, गौ माता सड़क पर मरी हुई दिखेगी और इन्होंने तो गौ माता की नीलामी का भी आदेश कर दिया था। भाजपा ने विरोध किया और नगर निगम को वह आदेश वापस लेना पड़ा। भाजपा की सरकार के समय पूरी ताकत से कानून व्यवस्था कायम की थी। इस सरकार में कानून व्यवस्था की कोई स्थिति ही नहीं   है।

 रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406