*कांग्रेस के दो बार के जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित किया भाजपा प्रवेश

*कांग्रेस के दो बार के जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित किया भाजपा प्रवेश
*कांग्रेस के दो बार के जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित किया भाजपा प्रवेश

 

कांग्रेस के दो बार के जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित किया भाजपा प्रवेश

बालोद:- प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर मे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विष्णु देव साय, विक्रम उसेंडी, संगठन महामंत्री पवन साय सहित अनेक दिग्गज भाजपा नेताओं के समक्ष जिला भाजपा अध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में बालोद जिला कांग्रेस के दो बार के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत बालोद सभापति अभिषेक शुक्ला अपने अनेकों समर्थक व पूर्व वर्तमान कांग्रेस पदाधिकारियों सहित भाजपा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कहे जाने वाले अभिषेक शुक्ला 6 माह पूर्व कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिए थे बालोद जिले में मुख्यमंत्री बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बालोद जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा

बालोद से इन नेता व कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही सुरेश साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अर्जुंदा कांग्रेस कमेटी रजनीकांत शर्मा ,महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी छक्कन साहू, पूर्व पार्षद अर्जुंदा गिरधारी निषाद ,पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद श्रीकांत तिवारी ,पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस गुंडरदेही विधानसभा कौशल किशोर साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गिरधरलाल बरसेल, भंडेरा बुथ कांग्रेस अध्यक्ष केदार देवांगन, अध्यक्ष बुथ कांग्रेस भंडेरा अधराजी राम राणा, पूर्व सरपंच भंडेरा परदेसी राम गांवरे ,पूर्व पार्षद नगर पंचायत गुंडरदेही जैन कुमार भांडेकर, पूर्व सरपंच रंगकठेरा चंद्रभान निषाद, सहित पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता गण कुलेश्वर यादव, प्रमोद कुमार ठाकुर, होरीलाल ठाकुर, राज कपूर वर्मा, यशवंत सेन ,कमल दास मानिकपुरी ,अर्जुन ठाकुर ,प्रमोद कंवर, केदार देवांगन, प्यारे लाल देवांगन, रामराज यादव, संतराम धनकर, कृपाराम रावत ,मोहनलाल मांडले, संजय कुमार चेलक ,मिथलेश साहू, अश्वनी कुमार यादव ,राजेंद्र कुमार साहू, रामचंद्र यादव, राजू यादव, नेतराम यादव, गणेश साहू, बाल सिंह फरांडे, जेठू राम भुवार्य आदि कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ

गुंडरदेही क्षेत्र के भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर किया भाजपा प्रवेश

अभिषेक शुक्ला सहित समस्त भाजपा प्रवेश करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के रीती नीतियों राष्ट्रवादी विचारधारा व मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इनके भाजपा में आने से पार्टी और भी मजबूत होगी प्रदेश कार्यालय में उन्हें अपनी शुभकामनाएं देने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला महामंत्री किशोरी साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू ,पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू ,राजेंद्र राय ,डॉ बालमुकुंद देवांगन ,प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संध्या भारद्वाज ,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश मोंटी यादव, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल, शिवकुमार धर्मगुडे, लोकेश श्रीवास्तव, प्रकाश जैन ,प्रकाश शर्मा, चेमन देशमुख, पोषण बनपेला, हरीश निषाद, टीका राम निषाद, टुमन साहू, श्रीकांत वर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद