महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस की ततपरता से जल्द ही होगा गिफ्तार जानिये खबर में

महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस की ततपरता से जल्द ही होगा गिफ्तार जानिये खबर में
महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस की ततपरता से जल्द ही होगा गिफ्तार जानिये खबर में

महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस की ततपरता से जल्द ही होगा गिफ्तार जानिये खबर में 

बालोद-जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में नवागांव रेहची मार्ग पर एक महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

इसमें अर्जुंदा पुलिस, स्पेशल स्क्वाड टीम और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। 

आसपास के थाने के प्रभारियों को भी इसमें जांच के लिए लगाया गया है। पूछताछ में मृतिका की पहचान कसहीकला निवासी भारती मंडावी के रूप में हुई है।मृतिका के चेहरे पर किसी ने बुरी तरह से वार कर हत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह आठ बजे के बाद की है। जब खेत जाने वाले लोगों की नजर मृतिका पर पड़ी। महिला नाइटी पहनी हुई थी और मुंह के बल सड़क पर पड़ी थी। पहले तो लोगों को लगा कि महिला कहीं दूसरे राज्य की तो नहीं है। फिर पुलिस को सूचना देने के बाद टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का परीक्षण किया गया तो पता चला कि महिला एक हाथ से दिव्यांग है। आसपास पतासाजी की गई तो मृतिका की पहचान भारती मंडावी निवासी कसहीकला के रूप में हुई। शव में पैर कपड़े नुमा रस्सी (दुपट्टा) से बंधा हुआ था। पुलिस जांच में कुछ संदेहियों के नाम सामने आए हैं। पर कार्रवाई प्रभावित ना हो इसलिए पुलिस उन नामों का खुलासा नहीं कर रही है।कप्तान जितेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि महिला की पहचान कसहीकला के निवासी के रूप में हुई है। आगे की छानबीन की जा रही है।

कुछ लोगों का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और महिला को बीच सड़क पर फेंक कर चले गये । तो वहीं, कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उक्त महिला देवार जाति से संबंधित है और किसी के साथ इसका सुबह बुंदेली में विवाद हुआ था। जहां मारपीट हुई। जिसके बाद उक्त व्यक्ति महिला को लेकर कसहीकला आया था। फिर वहा से उसे बाइक में बांध कर ले जा रहा था। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus