धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों से मिले कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल   फसल का अवलोकन कर किसानों को किया प्रोत्साहित ग्राम सनौद में सर्वोदय कृषक उत्पादक कंपनी के सदस्यों से की विस्तृत चर्चा

धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों से मिले कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल    फसल का अवलोकन कर किसानों को किया प्रोत्साहित ग्राम सनौद में सर्वोदय कृषक उत्पादक कंपनी के सदस्यों से की विस्तृत चर्चा
धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों से मिले कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल    फसल का अवलोकन कर किसानों को किया प्रोत्साहित ग्राम सनौद में सर्वोदय कृषक उत्पादक कंपनी के सदस्यों से की विस्तृत चर्चा

 

  धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों से मिले कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल

  फसल का अवलोकन कर किसानों को किया प्रोत्साहित ग्राम सनौद में सर्वोदय कृषक उत्पादक कंपनी के सदस्यों से की विस्तृत चर्चा

 बालोद, :- 02 फरवरी कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल कल शाम जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सनौद पहुॅचे। उन्होंने वहाॅ धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों के खेत पहुॅचकर फसलों का अवलोकन किया।

   कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर धान के बदले ले रहे फसलों के प्रकार, उत्पादन तथा हो रही आय के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि पहले वे धान की फसल लेते थे, जिसमें सिंचाई के लिए बहुत अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती थी। अब वे धान के बदले गन्ना, दलहन व तिलहन फसल लेते हैं। जिससे उनकी अच्छी आय अर्जित हो रही है। इन फसलों का उत्पादन वे कृषि विभाग के मार्गदर्शन मंे वैज्ञानिक पद्धति से करते हैं। जिससे उनका उत्पादन भी बेहतर हो रहा है।

   कलेक्टर ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी तरह धान के बदले गन्ना, मक्का, दलहन व तिलहन फसल लें तथा अन्य किसानों को भी धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

   कलेक्टर  चन्द्रवाल ने ग्राम सनौद में फूड प्रोडक्शन आर्गेनाइजेशन सर्वोदय कम्पनी के किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने सर्वोदय कम्पनी के गठन, उद्देश्यों, उत्पादों, उनके सदस्यों तथा आगामी गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

  सर्वोदय कम्पनी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा ऑर्गेनिक उत्पाद बनाये जाते है जिनमें प्रमुख रूप से रेड, ब्लैक व ग्रीन राइस हैं। इसके साथ ही वे अन्य जैविक उत्पाद विक्रय करते है। सर्वोदय में लगभग 500 किसान जुड़े हुए हैं।

   जिले के किसान इस कंपनी से जुड़कर बेहतर फसल उत्पादन व उसका समुचित लाभ ले रहे हैं। उनकी इस कंपनी को अच्छा मुनाफा हो रहा है तथा जिले को एक अच्छा फूड प्रोडक्शन के रूप में पहचान भी मिल रही है।

  कलेक्टर  चन्द्रवाल ने सर्वोदय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा आगे भी बेहतर रूप से फूड प्रोडक्शन में उपलब्धि हासिल करने अपनी शुभकामनाएं दी।

   इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  योगेन्द्र श्रीवास, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, सहायक संचालक कृषि  एसएन ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406