बालोद- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा सत्र के दौरान बजट पेश कर बालोद जिला के लिए भी सौगातों का पिटारा खोल दिया।

बालोद- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा सत्र के दौरान बजट पेश कर बालोद जिला के लिए भी सौगातों का पिटारा खोल दिया।

 

बालोद :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा सत्र के दौरान बजट पेश कर बालोद जिला के लिए भी सौगातों का पिटारा खोल दिया।

सबसे बड़ी मांग बालोद जिले की जिला मुख्यालय स्थित राजनांदगांव मार्ग पर पाररास रेलवे क्रासिंग की बहुप्रतीक्षित मांग को भी इस बजट में पूरा होने की आस मिली है। बजट में उक्त ओवरब्रिज की मांग को शामिल किया गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द यहां ओवरब्रिज भी बन जाएगा और जिले वासियों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा भी पुल निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे किया जा चुका है। अब शासन से राशि से स्वीकृति के साथ इसका काम शुरू हो जाएगा। विधायक संगीता भैया राम सिन्हा ने इसके लिए काफी प्रयास किया था और अंततः बालोद जिला मुख्यालय के लोगों को यह सौगात मिलेगी। जो शहर को जोड़ने वाला पहला रेलवे लाइन से गुजरा ओवरब्रिज होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के हितों का भी ध्यान रखा है। जिसके लिए विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के बालोद इलाके सेमरिया नाला में बोरी पुलिया निर्माण के लिए भी ढाई करोड़ की स्वीकृति मिली है। तो वही बासीन में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना भी होगी। तो वही चंदनबिरही गुरुर में पुलिया निर्माण को भी इस बजट में शामिल किया गया है। विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को विधायक निधि की राशि बढ़ाने को लेकर भी साधुवाद दिया। अब इससे अपने क्षेत्र के विकास में ज्यादा से ज्यादा राशि आवंटित करने की सुविधा मिलेगी । विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के दिव्य स्थलों पर पूजा करने वाले पुजारियों बैगा गुनिया मांझी आदि को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई।

रिपोर्ट :-अरुण उपाध्याय