दुर्गावाहिनी की बहनों ने किया माता पिता का पूजन,विहिप बजरंग दल ने किया सम्मान

दुर्गावाहिनी की बहनों ने किया माता पिता का पूजन,विहिप बजरंग दल ने किया सम्मान
दुर्गावाहिनी की बहनों ने किया माता पिता का पूजन,विहिप बजरंग दल ने किया सम्मान

 

 दुर्गावाहिनी की बहनों ने किया माता पिता का पूजन,विहिप बजरंग दल ने किया सम्मान

  डौंडीलोहारा :- ब्लाक के ग्राम खामभाट में आज विश्व हिंदू परिषद संगठन के द्वारा मातृपित्र पूजन कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन गांव के कलामंच परिसर पर किया गया।

  इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ग्राम की सरपंच श्रीमती निशा शर्मा विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला सह संयोजिका योगिता साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रभु श्री राम जी के तैलचित्र पर पूजन आरती के बाद कार्यक्रम का शुरुवात किया गया।

  विहिप बजरंग दल व दुर्गावाहिनी सदस्यो व ग्रामवासियो को संबोधित करते हुए सरपंच निशा शर्मा ने कहा कि गांव की बेटी हमारी गौरव है।

  आज इस छोटी सी उम्र से इन लोगो ने सेवा संस्कार सुरक्षा के मूलमंत्र को लेकर जनसेवा का काम कर रही है।

  समाज मे और दूसरों को धर्मसेवा का काम करने प्रेरित कर रही है। आज हिंदू समाज को एक होकर रहने की धर्म को मजबूत करने की आवश्यकता है।

  हमे अपने हिन्दू धर्म पर गौरव है। जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि गांव की बेटियों ने मिलकर जो हिंदू धर्म की रक्षा व मजबूती का संकल्प लेकर काम कर रही है।

  वो बधाई के पात्र है।आज समय की आवश्यकता है कि हम समाज की बेटियों को युवाओं को सही दिशा दे व सही व गलत रास्तों व कार्यों से अवगत कराएं आज सनातन धर्म के मानने वाले लोगो में जागरूकता आ रहा है।

  अन्य धर्म समाज के लोग भी हिन्दू धर्म में वापसी कर रहे है। ये सनातन धर्म का विजय है।

  इस कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक रामकुमार बढ़ई चैनसिंह मलिआर्य शिवदयाल साहू शेषनारायण शर्मा खिलावन दास वैष्णव खोरबाहरा बढ़ई अवध हिरवानी मूलाराम धनकर बिरेन्द्र ठाकुर, लेखराम राणा, लोकेश धलेन्द्र ,श्रीमति कमलेश वैष्णव संतराम नेताम लीलाराम साहूजी, राजनारायण कौशिक श्रीमति मंजू शर्मा, श्रीमति राधा शर्मा,श्रीमति निर्मला कोठारी ,श्रीमति तारा बढ़ई,श्रीमति घनेरी किसान ,श्रीमति गंगाबाई चुरेन्द्र,श्रीमति देवकली सहित अन्य महिलाएं व ग्रामवासी शामिल रहे। इस आयोजन में बजरंग दल के विनय वैष्णव, त्रिलोकी ठाकुर प्रीत साहू, अमित कुमार, राज कुमार, विक्रम ठाकुर,मिथलेश साहू, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-,94255 72406