जिले के धान खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्थाओं से खुश हैं किसान शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में व्यवस्थित रूप से की जा रही है धान की खरीदी

बालोद :- राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी व्यवस्थित रूप से की जा रही है।

कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय व बैठक व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को सहुलियत हो रही है और वे इस व्यवस्था से खुश हैं।

बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र औंराभाठा पहुॅचे

किसान  मंथीराम साहू ने बताया कि इस वर्ष 01 नवम्बर से धान की खरीदी का कार्य किया जा रहा है, जो कि सरकार का बेहतर निर्णय है।

उसने बताया कि धान बेचने के लिए उसे आसानी से टोकन मिल गया। आज उसने लगभग 11 क्विंटल धान विक्रय किया है, धान विक्रय करने में उसे किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। धान खरीदी केन्द्र में पेयजल, शौचालय की अच्छी व्यवस्था की गई है, वे इस व्यवस्था से संतुष्ट हैं। धान विक्रय करने के लिए पहुॅचे नयापारा बालोद के किसान खेमलाल साहू ने बताया।

कि कलेक्टर के निर्देश पर यहाॅ अलग-अलग तिथि में अलग-अलग गाॅव के किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है, जिससे काफी सुविधा मिली है।

अब निर्धारित तिथि में धान खरीदी होने से आसानी से धान की खरीदी हो रही है। किसान  खेमलाल ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में पेयजल व बैठक व्यवस्था के साथ ही मनोरंजन हेतु टीवी भी लगाया गया है, जो उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें समय-समय पर लाभांश भी प्राप्त हो रहा है, जिससे वे अपने कृषि कार्य सहित घर के अन्य कार्यों में उपयोग करते हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में 138 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। अब तक 42 हजार 190 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद