*स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला*   *हटाएं जाएंगे गैर शिक्षिकीय कार्य में संलग्न शिक्षक*

   *स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला*    *हटाएं जाएंगे गैर शिक्षिकीय कार्य में संलग्न शिक्षक*
   *स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला*    *हटाएं जाएंगे गैर शिक्षिकीय कार्य में संलग्न शिक्षक*

 

   *स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला*

  *हटाएं जाएंगे गैर शिक्षिकीय कार्य में संलग्न शिक्षक*

 रायपुर :- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे शिक्षकों को सात दिवस के भीतर हटाने का निर्देश दिया है जोकि गैर शैक्षणिक कार्यों में अटैचमेंट में हैं।

   आज स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर,कमीश्नर व संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है।

  ज्ञात हो कि शिक्षक संघों सहित अन्य शासकीय व गैर शासकीय संगठनों द्वारा इस आशय का पत्र प्रेषित किया था।

  प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के छत्तीसगढ़ सरकार के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने इस आदेश का पत्र प्रेषित करते हुए एक सप्ताह में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ‌।

  यह जानकारी सामने आई है कि व्याख्याता व शिक्षकगण अपने मूल कार्यो से भटककर राजनीतिक पहुंच से गैर संल्ग्नीकरण कार्य में लगे रहते हैं जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित होता है।

  पूर्व में भी यह कयावद शुरू हुई लेकिन धरातल पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका ‌।

 अब देखना है कि जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त संचालक, कलेक्टर व कमिश्नर इस मामले में कितनी तत्परता दिखाते हैं या फिर वही ढ़ाक के तीन पात वाली बात होगी।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406