गरिमामय वातावरण में हुआ जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति एवं त्यौहार को सहेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है :- विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा

गरिमामय वातावरण में हुआ जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति एवं त्यौहार को सहेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है :- विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा
गरिमामय वातावरण में हुआ जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति एवं त्यौहार को सहेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है :- विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा

 

गरिमामय वातावरण में हुआ जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति एवं त्यौहार को सहेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है - विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा

 

बालोद, :- 01 नवम्बर 2022 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में हुआ।

    कार्यक्रम की मुख्य अथिति संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति एवं त्यौहार को सहेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की। कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्योत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

अतिथियों ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित लगाए गए विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पशुधन विकास विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्योग विभाग, जिला अंत्यावसायी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिवासी विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संसाधन, राजस्व विभाग, जिला पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, खाद्य एवं सहकारिता, खादी ग्रामोद्योग एवं हाथकरघा, नगर पालिका, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग, जनसम्पर्क विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आदि विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई थी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।


राज्योत्सव के अवसर पर जनसम्पर्क
विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में ‘‘जनसम्पर्क विभाग‘‘ द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रत्येक माह प्रकाशित की जाने वाली जनमन पत्रिका, ब्रोसर आदि का वितरण नागरिकों को किया गया।

जनसम्पर्क विभाग उप संचालक चन्द्रेश ठाकुर

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद