दल्लीराजहरा वन विभाग का रेंजर मिले कोरोना पॉजिटिव...

दल्लीराजहरा वन विभाग का रेंजर मिले कोरोना पॉजिटिव...

प्रधान संपादक - दिनेश वर्मा 

संपादक - रोहित देवांगन

संयुक्त खबर

बालोद:

​​​​​ जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रोजाना यहां नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि जिले में दल्लीराजहरा के वन विभाग के रेंजर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिले में आज कुल 10 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 5 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना मरीजोन में 4 गुरुर से , डौंडी से 2, लोहरा से 1 और गुंडरदेही से 3 मरीज शामिल हैं। आज मिले मरीजों के साथ जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 130 हो गई है।