राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा माह जिले में बेहतरीन पहल के साथ विभिन्न आकर्षक जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा

गुण्डरदेही//32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 18.01.2021 से 17.02.2021 के दौरान जिला बालोद शहिद कौशल यादव महाविद्यालय गुंडरदेही में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 छात्र-छात्राओं, शिक्षको के साथ यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध ​​​​​​ जागरूकता रैली निकाली गयी। थाना गुंडरदेही निरीक्षक रोहित मालेकर, यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस. सिन्हा, गुंडरदेही थाना एवं यातयात बालोद स्टॉफ उपस्थित रहे। रैली के दौरान पाम्पलेट का वितरण कर लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही कुसुमकसा थाना राजहरा के हॉट बाजार में यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया जाकर लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान दिनेश कुमार सिन्हा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जिला बालोद, अब्दुल अलीम खान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस . सिन्हा ने आम नागरिकों को यातायात नियमो के पालन करने समझाईस दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पाम्पलेट का भी वितरण किया गया जागरूकता अभियान सतत जारी है।

आर के देवांगन/अरुण उपाध्याय मो-7089094826/9425572460