जिले में घुमंतू पशुओं के विचरण के कारण उत्पन्न समस्या के रोकथाम हेतु किए जाएंगे जरूरी उपाय कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

जिले में घुमंतू पशुओं के विचरण के कारण उत्पन्न समस्या के रोकथाम हेतु किए जाएंगे जरूरी उपाय

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

   बालोद, :- 27 जुलाई 2023 बालोद जिले में सड़कों पर विचरण कर रहे घुमंतू पशुओं के कारण उत्पन्न समस्या से निजात दिलाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

     इस संबंध में कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने आज संबंधित विभाग की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जिले में प्रभावी एवं पुख्ता कदम उठाने के भी निर्देश दिए है।

    बैठक में कलेक्टर शर्मा ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

   उन्होंने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रतिदिन नगर का भ्रमण कर इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

  कलेक्टर शर्मा ने सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्गों में स्ट्रीट लाईट आदि की समुचित व्यवस्था के अलावा सड़क निर्माण से जुड़े विभाग के अधिकारियों को सड़कों का ठीक तरह से मरम्म्त आदि कराने के निर्देश दिए।

  बैठक में पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406