विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण    प्रथम रेण्डमाइजेशन के दौरान प्रत्येक विधानसभाओं को आबंटित किए गए ईव्हीएम का किया मिलान

   विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

   प्रथम रेण्डमाइजेशन के दौरान प्रत्येक विधानसभाओं को आबंटित किए गए ईव्हीएम का किया मिलान

  बालोद,:- 20 अक्टूबर 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने आज पाकुरभाट स्थित लाईवलीहुड काॅलेज में पहुँचकर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु वहाँ बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

   इस दौरान उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम कक्ष में पहुँचकर प्रथम रेण्डमाइजेशन के दौरान जिले के प्रत्येक विधानसभा के लिए आबंटित किए गए ईव्हीएम का मिलान किया।

   कलेक्टर शर्मा ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रथम रेण्डमाइजेशन के दौरान जारी किए गए सूची के अनुसार आबंटित किए गए कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट का बारी-बारी से मिलान किया।

   निरीक्षण के दौरान सभी ईव्हीएम समूचित एवं यथा स्थान में पाया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406