कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्य का किया अवलोकन

  बालोद, :- 05 नवम्बर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय बालोद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में मतदान दल के अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

   प्रशिक्षण में जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया तथा प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी, कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

  इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को ई.व्ही.एम. के संचालन तथा मतदान केंद्र में पहुँचने के पश्चात् सर्वप्रथम उनके द्वारा किया जाने वाला माॅक पोल आदि कार्य के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

   प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियोें को ई.व्ही.एम के हैण्ड्स आॅन आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया।

   इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  चंद्रकांत कौशिक, संजारी बालोद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती शीतल बंसल, डौण्डीलोहारा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे और गुण्डरदेही विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी  मनोज कुमार मरकाम आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406