कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर लकरा ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

   बालोद, :- 05 मार्च कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

   उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

   जनदर्शन में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम नागाडबरी निवासी राधिका सेन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

  इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा निवासी श्री जगदेव राम ने ऋण पुस्तिका दिलाने तथा ग्राम बोरगांव के ग्रामीणों ने ग्राम पटेल के रिक्त पद पर नियुक्ति संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

  इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम देवकोट निवासी श्री नारायण लाल साहू ने भूमि सीमांकन कराने तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी दिव्या देवांगन ने सहायता राशि प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया।

  जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे।

  संयुक्त कलेक्टर श्री लकरा ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406