विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने किया कंकालिन चेक पोस्ट का निरीक्षण  एसएसटी-एफएसटी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन  

cgnewsplus24

 विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने किया कंकालिन चेक पोस्ट का निरीक्षण

 एसएसटी-एफएसटी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

   बालोद, :-26 अक्टूबर 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत सुदूर वनांचल के ग्राम कंकालिन पहुंचकर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।

   इस दौरान उन्होंने एसएसटी-एफएसटी टीम के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

   कलेक्टर  शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से प्रतिदिन वाहनों की जाँच एवं मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। 

   कलेक्टर  शर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी जाँच प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने को कहा। उन्होंने मार्ग से गुजरने वाली सभी वाहनों का अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए। जिससे कि निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से नकदी, शराब अथवा अन्य कोई भी सामान जो कि मतदाओं को प्रलोभन के लिए दिया जा सकता है उसकी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

   कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव  ने इस दौरान एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा किए जा रहे वाहनों के जाँच का भी अवलोकन किया।

   इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्री जीडी वाहिले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय

बालोद

मो :- 94255 72406

देखें cgnewsplus24 यूट्यूब चैनल