अक्षत वितरण और प्रभु राम का बुलावा, घर-घर दे रहे रामभक्त

अक्षत वितरण और प्रभु राम का बुलावा, घर-घर दे रहे रामभक्त
अक्षत वितरण और प्रभु राम का बुलावा, घर-घर दे रहे रामभक्त

 

 अक्षत वितरण और प्रभु राम का बुलावा, घर-घर दे रहे रामभक्त

          बालोद,:- 14 जनवरी।

  श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर घर-घर पीले चावल बांटने व निमंत्रण देने का अभियान चल रहा है।

    शहर के कई घरों में निमंत्रण पत्र दिए गए। शिकारीपारा के मनोज चंद्राकर, सीमा गुप्ता, राजेश्वरी तिवारी और रेखा यादव के नेतृत्व में वार्ड में बांटा गया।

  इस दौरान पीहू गुप्ता, लोरी गुप्ता, गुनिता साहू एवं कौशिल्या यादव सहित अन्य लोग शामिल थे। मनोज चंद्राकर ने बताया कि अक्षत व राम मंदिर के चित्र बांट कर निमंत्रण दिया गया।

------

  22 जनवरी को दीपक जलाने व दीपमालाएं करने का आह्वान:

    इसके साथ ही 22 जनवरी को दीपावली मनाने, घरों के आगे दीपक जलाने व दीपमालाएं करने का आह्वान किया गया। आने वाले दिनों में भी जनसंपर्क कर घर-घर अक्षत बांटने व निमंत्रण दिया जाएगा।

   सीमा गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम प्रतिष्ठा समारोह व पूरे देश में मनाए जाने वाली महा राम दीपावली के संदर्भ में अक्षत वितरण अभियान शहर में पूरे जोर-शोर से चल रहा है।

      उमड़ रहा भावनाओं का महासागर:

   राजेश्वरी तिवारी और रेखा यादव ने बताया कि जैसे ही सनातनी परिवारों के द्वार पर अयोध्या के पीले चावल पहुंचते हैं, सनातनी स्त्रियां अपना आंचल फैलाकर ग्रहण करती हैं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू डबडबाने लगते हैं।

  ऐसा हो भी क्यों न साढ़े 500 वर्ष की सुदीर्घ प्रतीक्षा के उपरांत रामलला टेंट से नव्य-भव्य श्रीराममंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं।

अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत का हो                        रहा वितरण:

   श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधित जनमानस को आमंत्रित करने के लिए अयोध्या में मंत्रोच्चारण से पूजित अक्षत बालोद शहर के अलग अलग क्षेत्रों में वितरित किए गए।

  सनातनी महिलाएं पुरुष घर घर जाकर अक्षत प्रदान कर सभी से निवेदन कर रहे हैं कि विक्रम संवत 2080 सोमवार 22 जनवरी के शुभ दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप की नूतन विग्रह (मूर्ति) को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

   प्राण प्रतिष्ठा पूर्वान्ह 11 बजे से मध्यान्ह 01 बजे के मध्य होगी। इस दिन सभी से आह्वान किया जा रहा कि सूर्यास्त के बाद सभी जन अपने घर के सामने 5 दीपक जलाएं और दीपमालिका सजाएं। साथ ही निवेदन किया कि प्राण प्रतिष्ठा दिन के उपरांत प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए सभी जन सपरिवार पधारें।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406