- *गुंडरदेही विधायक झूठी वाहवाही के लिए विधानसभा में करते है प्रश्न :-अभिषेक शुक्ला*  

- *गुंडरदेही विधायक झूठी वाहवाही के लिए विधानसभा में करते है प्रश्न :-अभिषेक शुक्ला*   
- *गुंडरदेही विधायक झूठी वाहवाही के लिए विधानसभा में करते है प्रश्न :-अभिषेक शुक्ला*   

 

   - *गुंडरदेही विधायक झूठी वाहवाही के लिए विधानसभा में करते है प्रश्न :-अभिषेक शुक्ला*

  बालोद :- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिलापंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस का राज 5 साल तक रहा तब गुण्डरदेही विधानसभा में विकास कार्य ढप था और विकास कार्यों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क में उतरना पड़ा था।

     जैसे ही भाजपा की सरकार बनी पहली बजट में अंचल के पुल-पुलिया सहित कई सड़कों को बजट में शामिल किया गया। विधायक कुंवर सिंह उन्ही मुद्दों को अब विधानसभा में उठा कर वाहवाही लुटना चाहते हैं।

   कांग्रेस के कार्यकाल में विधायक कुंवर निषाद सिर्फ कमीशनखोरी में लिप्त रहे तो वही क्षेत्र की विभिन्न विकास कार्यो की मांगों को लेकर आम जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई आंदोलन कर डाले लेकिन उनके कान में जूं तक नहीं रेंगा।

    लगता है अब उनको भी भाजपा सरकार से ही आस है क्योंकी भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री थे तब केवल राज्य में भ्रष्टाचार ही हुआ है।

  आज कांग्रेस राज के कर्ज को भी हमारी सरकार चुका रही है और विकास के कार्य भी सांय-सांय हो रहा है।

  भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा अब भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर्मचारीयों,कॉंग्रेस के नेताओ को एन्टीकरप्सन और पुलिस विभाग पकड़ रही है कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटालों की फाईल अब खुल रही है उन्होने राज्य को होने वाले राजकोष पर डांका डालने का काम किया जिसके फलस्वरूप राज्य कर्ज में डूबा।

   इसके बाद भी मोदी की गारंटी को विष्णुदेव सरकार ने 100 दिन के अंदर पुरा करके दिखाया जिसके तहत हर महिने महिला शक्ति वंदन योजना के तहत 1000 रुपये महीना, दो वर्ष का धान का बकाया बोनस और 3100 रूपये में एकमुस्त धान खरीदी शामिल है। बजट में शामिल कार्यो का सर्वे भी हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगा।

    गुंडरदेही विधायक क्षेत्रवासिंयो को उनके लिए दिखावा कर अपनी सहभागिता प्रदर्शित करना चाहते हैं वे कांग्रेस के झुठे और लोक लुभावन वादे से विधायक तो बन गए लेकिन जनता में अब कहीं भी उनकी लोकप्रियता नहीं रही।

    अब वो केवल नाममात्र के विधायक रह गए हैं उनसे विधानसभा की जनता को कोई उम्मीद नहीं है।क्षेत्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से 15170 मतों से भाजपा को जिताकर भोजराज नाग को सांसद बनाकर अपना इरादा बता दिया है।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406