*जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंची धान मंडी मुरारगोटा व भर्रीटोला,किसानों से की मुलाकात*
किसानों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारा लक्ष्य — नम्रता सिंह
खरदी, मुरारगोटा और भर्रीटोला मंडियों का किया निरीक्षण
मोहला
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह आज खरदी, मुरारगोटा और भर्रीटोला की मंडियों के निरीक्षण हेतु पहुँची। इस दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद किसान भाइयों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे संवाद स्थापित किया। किसान भाईयों ने बताया कि वर्तमान मंडी व्यवस्था से उन्हें सुचारू रूप से लाभ मिल रहा है और समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य संतोषपूर्वक संचालित हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने मंडी प्रबंधन द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की और कहा कि किसानों की मेहनत ही हमारे अन्न भंडार को समृद्ध बनाती है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मंडियों में व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है और भविष्य में भी इसे और भी उन्नत बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने अधिकारियों व मंडी कर्मचारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों के हित में समर्पित कार्य ही हमारी सरकार और प्रशासन का मुख्य ध्येय है। किसानों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए नम्रता सिंह का आभार प्रकट किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें निरंतर अच्छा माहौल प्राप्त हो रहा है।
श्रीमती सिंह ने सभी किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रगति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा —
“किसानों की मुस्कान और खुशहाली ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडी कर्मचारी एवं कृषक भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।