*सेवा संकल्प अभियान के तहत् औंधी मैं कार्यक्रम एवं योजनाओं की दी गई जानकारी**

*सेवा संकल्प अभियान के तहत् औंधी मैं कार्यक्रम एवं योजनाओं  की दी गई जानकारी**

मोहला_ मानपुर‌//- सेवा संकल्प अभियान के अंतिम चरण में औंधी में लगा सेवा सेतु शिविर

छत्तीसगढ़_ महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम औंधी में 15 ग्राम पंचायतों की सहभागिता, 400 से अधिक किसानों का पंजीयन 17 सितंबर को ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान अब सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचा। अभियान के तहत आज विकासखंड मानपुर के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ग्राम औंधी में अंतिम सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।

        शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग, शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा नियमानुसार त्वरित निराकरण की कार्रवाई की। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित शासन की योजनाओं, पात्रता एवं लाभ की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा कृषि उत्सव मेला आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता करते हुए 400 से अधिक किसानों का पंजीयन कराया। कृषि मेले में निमास्त्र, कृषि कीटनाशक, खाद्यान्न एवं विभिन्न कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं एवं आधुनिक कृषि गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

        शिविर का आयोजन कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों के उप संचालक श्री राजकुमार पिस्दे के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री भोजेश शाह मंडावी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, श्री अमरूराम वड्डे एवं श्रीमती पुष्पा आत्राम, एसडीएम मानपुर श्री डी.आर. ध्रुव, जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच-सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।