*जिला सरपंच संघ ने आगामी आंदोलन पर लगाया विराम, पत्रकारों का जताया आभार*
सरपंच संघ का जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ आंदोलन फिलहाल स्थगित
मोहला
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में सरपंच संघ एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच की योजनाओं एवं वित्तीय संबंध कार्यों को लेकर जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ आंदोलन एवं रायपुर तक इनकी शिकायत की गई थी इसके उपरांत राज्यस्र पर प्रशासनिक अधकारियों के फिर बदल किए गए हैं। जिसमें जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर एवं जनपद पंचायत सीईओ मोहला प्रांजल प्रजपति स्थानांतरित किए गए हैं।
*प्रशासनिक फेर बदल के बाद सरपंच संघ ने की प्रेसवार्ता*

जिला सरपंच संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने गुरुवार को मोहला विश्राम गृह में प्रेस वार्ता में जिला पंचायत सीईओ एवं जिला प्रशासन के खिलाफ होने वाले आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। इस दौरान पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में सरपंच संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।
सरपंच संघ के इस आंदोलन में प्रेस की लगातार उपस्थिति और खबरों के प्रभाव को देखते हुए सरपंच संघ ने जिला प्रेस क्लब एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया है।