राहुल गांघी पर लगे आरोप सभी बेबुनियाद न्यायालय का आदेश का सम्मान करते हुए कहा कि आगे की लड़ाई लड़ेंगे। :- सिहावा नगरी के विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे बालोद :

राहुल गांघी पर लगे आरोप सभी बेबुनियाद न्यायालय का आदेश का सम्मान करते हुए कहा कि आगे की लड़ाई लड़ेंगे। :- सिहावा नगरी के विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे बालोद :
राहुल गांघी पर लगे आरोप सभी बेबुनियाद न्यायालय का आदेश का सम्मान करते हुए कहा कि आगे की लड़ाई लड़ेंगे। :- सिहावा नगरी के विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे बालोद :

 

राहुल गांघी पर लगे आरोप सभी बेबुनियाद ,, न्यायालय का आदेश का सम्मान करते हुए कहा कि आगे की लड़ाई लड़ेंगे। :- सिहावा नगरी के विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे

 

  बालोद :-पूर्व सांसद राहुल गांधी की सदस्यता को कांग्रेस अब फ्रंट फुट पर खेल रही है। प्रदेश भर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इसी के तहत सिहावा नगरी के विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्षमी धुव बालोद के राजीव भवन में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि, राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोका गया। उनसे माफी मंगवाने की कोशिश की गई। उनके पत्र तक का जवाब नहीं दिया गया। लक्ष्मी धुव ने न्ययालय का आदेश का सम्मान करते हुए कहा कि आगे की लड़ाई लड़ेंगे।

●● भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है ●●

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये ससद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयाबाजी करते हैं और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और डियंत्र रचा जाता है।

●● कहा से आया 20 हजार करोड़ रुपया ●●

लक्ष्मी धुव ने बताया कि राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्यवाही क्यों की गयी ? इसका एक मात्र कारण है राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रत पर हाथ रख दिया। उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। उन्होंने दो सवाल पूछे थे। क्या अडानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं ? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया ? किसका काला धन है ? ये किसकी शेल कंपनिया है ? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता? यह किसका पैसा है ? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है ?

●● मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण को संसद के रिकॉर्ड से क्यो हटाया ●●

   लक्ष्मी धुव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है ? उन्होंने अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में, बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बँक (भारत के) के चेयरमैन के साथ बैठे श्री नरेंद्र मोदी और श्री अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर 1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था, के बारे में दस्तावेज दिए। यह सबूत के साथ सवालों का दूसरा सेट था। मोदी सरकार ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण (लगभग पूरी तरह से) को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। क्यों ?

●● पीएम मोदी नही चाहते अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो ●●

  लक्ष्मी धुव ने बताया कि संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे भाग में, भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही थी और इसे काम नहीं करने दे रही है। यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि संयुक्त विपक्ष इस पर जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) चाहता है।राहुल गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया। लोक सभा अध्यक्ष को राहुल ने दो लिखित अनुरोध किये कि उनको संसद में जवाब देने दें। इसके बाद तीसरी बार अध्यक्ष से मीटिंग ही कि पर तीन अनुरोधों के बावजूद अध्यक्ष ने संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इंकार कर दिया।इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी नही चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो।उन्होंने बताया कि कर्नाटक के कोलार में चुनावी भाषण देते हैं राहुल गांधी 16 अप्रैल 2019 बीजेपी विधायक पूणेश मोदी ने गुजरात के सूरत में शिकायत दर्ज कराई।7 अप्रैल 2022 को शिकायतकर्ता ने गुजरात उच्च न्यायालय में रहने के अपने अनुरोध को वापस ले लिया ।।27 फरवरी 2023 को निचली अदालत में सुनवाई फिर से शुरू हुआ।23 मार्च 2023 को ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया और अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई।24 मार्च 2023 लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। प्रेसवार्ता के दौरान संसदीय सचिव कुँवर सिह निषाद, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, जिला काग्रेस अध्यक्ष चन्द्रपभा सुधाकर, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा,पुरषोत्तम पटेल, कृष्णा दुबे,ब्लाक काग्रेस चंद्रेश हिरवानी, शहर काग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव,धीरज उपाध्याय,यज्ञदेव पटेल सहित अन्य शामिल रहे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406