केंद्र के 15 वें वित्त की राशि आवंटन के मामले पर गुंडरदेही जनपद के नाराज सदस्यों ने सांसद मोहन मंडावी से की मुलाकात cgnewsplus24

केंद्र के 15 वें वित्त की राशि आवंटन के मामले पर गुंडरदेही जनपद के नाराज  सदस्यों ने सांसद मोहन मंडावी से की मुलाकात cgnewsplus24
केंद्र के 15 वें वित्त की राशि आवंटन के मामले पर गुंडरदेही जनपद के नाराज  सदस्यों ने सांसद मोहन मंडावी से की मुलाकात cgnewsplus24

केंद्र के 15 वें वित्त की राशि आवंटन के मामले पर गुंडरदेही जनपद के नाराज सदस्यों ने सांसद मोहन मंडावी से की मुलाकात cgnewsplus24

गुंडरदेही//जनपद पंचायत में 15 वें वित्त की राशि आवंटन के मामले में गुंडरदेही जनपद पंचायत के नाराज जनपद सदस्यों ने आज गुंडरदेही विश्राम गृह में सांसद मोहन मंडावी से मुलाकात कर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के मनमानी के बारे में अवगत कराएं वही 15 वे वित्त की राशि के संबंध में सांसद मोहन मंडावी ने तत्काल जनपद पंचायत के सीईओ तृप्ति मंडावी एवं जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव से तत्काल बात कर सभी सदस्यों को सामान्य राशि 15 वे वित्त के विकास कार्य के लिए बराबर बराबर देनेकी जानकारी दिया गया , अब देखना होगा किराज्य में कांग्रेस की सरकार है। और विपक्ष कितने मजबूत हैं

 जनपद पंचायत गुंडरदेही में कांग्रेस समर्पित जनपद अध्यक्ष बहुमत के आधार पर जनपद सीईओ ने प्रस्ताव ले लिया है अब विपक्षी एवं नाराज जनपद सदस्यों ने कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ सांसद से अपनी गुहार लगा चुके हैं पर राज्य में कांग्रेश के सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जनपद सदस्यों ने कहा कि जनपद में बहुमत के आधार पर केंद्र सरकार की राशि पर गलत नियत रखते हुए जनपद के अध्यक्ष ने लगभग 60 लाख की राशि अध्यक्ष उपाध्यक्ष अपने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए रखे हैं वहीं अन्य जनपद सदस्य को चार चार लाख रुपए देने की बात से अब तक मामला लगातार गरमआते जा रहा है।

आखिर ऐसा क्यों संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के विधानसभा क्षेत्र में जनपद सदस्य नाराज चल रहे हैं।

आखिर जनपद का चुनाव किसी सिमबाल बेस में नहीं हुआ है, नहीं 15 वे वित्त की राशि में जनपद सदस्य को कोई फिक्स राशि देने का उल्लेख नहीं है ,पर आखिर सत्ता सरकार के आड़ में जनपद अध्यक्ष ने आखिर नव पदस्थ जनपद सीईओ को क्यों ऐसा प्रस्ताव बनाना पड़ा ,जो भाजपा समर्पित जनपद सदस्य के साथ माय मौसी की प्रशासनिक व्यवस्था से नाराज जनपद सदस्य ने बहुत जल्द नीति आयोग रायपुर में जनपद सीओ दीप्ति मंडावी एवं जनपद अध्यक्ष सुचित्रा के शिकायत करेंगे। सांसद मोहन मंडावी जब गुंडरदेही के विश्राम गृह में आगमन हुआ उसी समय 15 वे वित्त की राशि आवंटन का मामला गरमाने लगा तत्काल मनमोहन मंडावी ने जिला पंचायत सीईओ जनपद सीईओ से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनपद पंचायत के सदस्य अनिल सोनी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने दिया राजनीतिक लड़ाई के चलते जनपद सदस्यों का अधिकार के हनन करने के कारण क्षेत्र में विकास का एक बाधक बन सकता है लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते कानून के दायरा से हटकर बहुमत के आधार पर जनपद सीओ ने प्रस्ताव बना रहे हैं ,,

अइसने में कैसे गड़बो नवा छत्तीसगढ़ ..... 

इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत गुंडरदेही के नव पदस्थ सीईओ दीप्ति मंडावी को 6: बज के 6 मिनट में दो बार फोन करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बराबर राशि आवंटन ना करने की स्थिति में, कोई भी सदस्यों ने विकास कार्य के लिए राशि लेने से इंकार किया,, जनपद के सदस्य अनिल सोनी,हीरा गांधी, निर्मला हेमन्त साहू,तेजराम साहू,प्रेम ठाकुर,गायत्री ठाकुर, वेदकुमारी गजेंद्र,दुर्गेश्वरी यादव,चंद्रिका गिरधर साहू आदि उपस्थित रह कर अपनी बात रखे जनपद सदस्य के साथ सांसद से मुलाकात में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मोंटी यादव वरिष्ठ भाजपा नेता जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन ठाकुर राम चंद्राकर राजू अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी एवं भाजपा मंडल के महामंत्री थान सिंह मंडावी ने स्थानीय जनपद पंचायत के सीईओ व जनपद अध्यक्ष पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने जनपद पंचायत के सामने बड़े आंदोलन करने की बात कही गई है।

रिपोर्ट-अरुण उपाध्याय

मो-9425572406