बालोद पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर

बालोद पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर
बालोद पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर

 

 बालोद पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर " अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह" कार्यक्रम का समापन हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली से किया गया।

  समापन कार्यक्रम के दौरान महिला सेल बालोद परिसर में विभिन्न खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

  बालोद :- पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा, रायपुर के दिशा-निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हे दिनांक 11.03.2024 को पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में श्रीमती गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद, सुश्री नवनीत कौर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पयवेक्षण में रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा , उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, साइबर सेल प्रभारी, सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल बालोद के पर्यवेक्षण में "अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह" के अतंर्गत महिला सेल बालोद में विभिन्न खेल जैसे- मटका फोड़, पेंटिंग, कुर्सी दौड़, रंगोली आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को घटित होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति कार्यक्रम की मुख्य बिंदु महिलाओं की सुरक्षा एवं सतर्क रहने के संबंध में अवगत कराया गया।

  तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के तरीके बताया गया मानव तस्करी कैरियर काउंसलिंग स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही निवारण, नशामुक्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, साइबर क्राइम की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के परिजन एवं अन्य महिला व बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा " अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह" कार्यक्रम का समापन हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली से किया गया।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406