*जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई* *अटल जी की स्मृति मे वृद्धाश्रम व सुखाश्रय में फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया*

*जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई*  *अटल जी की स्मृति मे वृद्धाश्रम व सुखाश्रय में फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया*
*जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई*  *अटल जी की स्मृति मे वृद्धाश्रम व सुखाश्रय में फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया*

 

*जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई*

*अटल जी की स्मृति मे वृद्धाश्रम व सुखाश्रय में फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया*

बालोद :- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के छठवीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गई ।

 

  अटल जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारी एवं नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया,

 

  जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी देश के सर्व स्वीकृत राष्ट्रवादी नेता थे ,

 

  पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि अटल जी सांसद की गरिमा है, लगातार चार दशकों तक 10 बार लोकसभा सांसद एवं दो बार राज्यसभा सांसद चुनकर आए तथा देश में तीन बार प्रधानमंत्री बनकर देश को विकास की नई दिशा देते हुए परमाणु शक्ति से लेकर हरित क्रांति एवं सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया व एक सशक्त राजनेता थे ,जिन्होंने 24 दल के गठबंधन को लेकर सरकार चलाई

  पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने भी अपने श्रद्धा सुमन अटल जी को अर्पित करते हुए राष्ट्र के लिए उनके जीवन पर्यंत कार्यों को याद किया कहा

 

   कि अटल जी ऐसे वक्ता थे जिनको सुनने विपक्ष भी मौन व स्तब्ध रह जाया करते थे संघ के स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य से लेकर राष्ट्र के जननायक तक उनके सफर एवं देश के लिए उनके कार्य से देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

  जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि अटल जी कोमल हृदय के कवि, साहित्यकार थे आजीवन अविवाहित रहते हुए राष्ट्रभक्ति ,राष्ट्र सेवा में अपना जीवन निछावर किया सशक्त राजनेता के रूप में वैश्विक प्रतिबंध के बावजूद पोकरण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया देश के चौमुखी विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के वे आदर्श हैं, तो वहीं अन्य राजनीतिक दलों के लिए वे सदैव सम्मानित रहे ।

 

  कार्यक्रम के पश्चात समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के वृद्धा आश्रम सहित दिव्यांगों के शुखाश्रय में जाकर फल वितरण किया एवं सेवा कार्य करते हुए अटल जी की पुण्यतिथि मनाई।

 

   इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे शहर मंडल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ,जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला कार्यालय मंत्री लोकेश श्रीवास्तव ,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ,श्रीमती पुष्प लता बघेल, महामंत्री ग्रामीण मंडल दानेश्वर मिश्रा सहित मोना अबरार सिद्दीकी, युसूफ खान, छगन साहू, विक्रम लालवानी ,पार्षद सुनील जैन एवं राकेश बंटी बाफना, दिनेश साहू संजय शर्मा छगन साहू, कौला बिश्नोई, कमल चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय

मो नम्बर :- 94255 72406