श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम संपूर्ण छत्तीसगढ़ एवं देशवासियों के आस्था का केंद्र है ,, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ,,,

श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम संपूर्ण छत्तीसगढ़ एवं देशवासियों के आस्था का केंद्र है ,, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ,,,


पाटेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थाई वन अधिकार के संबंध में की बालोद कलेक्टर से उपमुख्यमंत्री ने की  चर्चा,,

       स्थानीय श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संबंध में प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कलेक्टर बालोद कुलदीप शर्मा से बात कर श्री जामडी पाटेश्वर  धाम के प्रति भक्तों ,अनुयायियों तथा प्रदेश की जनता के धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाये जाने के संबंध निर्देश दिये


           इस संबंध में श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संचालक संत श्री रामबालक दास महात्यागी ने ' नवभारत ' से कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उनकी  श्री पाटेश्वर धाम में विगत दिनों हुए विभिन्न गतिविधियां जिनमें उन्हें प्रताड़ित किया गया के संबंध में चर्चा हुई इस संबंध में संत श्री राम बालक दास जी से मिली जानकारी के अनुसार तत्काल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने बालोद के कलेक्टर एवं एसपी को दूरभास के द्वारा श्री पाटेश्वर धाम की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था तय करने और विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जो चल गई थी उसे तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का आदेश दिया तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने भी श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संबंध में कलेक्टर बालोद से चर्चा  की है ,
        संत श्री ने आश्रम परिवार की ओर से दोनों ही जनप्रतिनिधियों के प्रति  आभार व्यक्त किया और उम्मीद किया कि बहुत जल्द प्रशासन द्वारा आश्रम से जुड़े भक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सारे प्रतिबंध हटाकर श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान को वहां का वन अधिकार पट्टा प्रदान किया जाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां न हो सके और विश्व में अद्वितीय मां कौशल्या मंदिर का निर्माण नियमित रूप से 2026 तक पूर्ण हो सके.
           भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने यह भी  कहा कि इस संबंध में मैंने स्वयं कलेक्टर बालोद कुलदीप शर्मा से चर्चा किया है । कलेक्टर  श्री शर्मा ने बहुत जल्द  इस विषय मे सभी लोगो की धार्मिक भावनाओ का ध्यान रखते हुए व्यवस्था बनाने की बात कही है।इस संबंध में कलेक्टर बालोद तथा इस विषय से संबंधित सभी  प्रशासनिक पक्षो से बहुत जल्द बैठक में  बातचीत होनी है । श्री जामडी पाटेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में निवासरत भक्तों तथा अनुयायियों के साथ-साथ पूरे देश के लोगो की धार्मिक भावना जुड़ी हुई है। मगर बीते कुछ दिनों में भक्तों की आस्था को ठेस पहुँचाने वाली गतिविधियां हुई है जो उचित नही था। जिला प्रशासन बालोद को बता दिया गया है कि सनातन धर्म से जुड़े श्री पाटेश्वर धाम की गरिमा को ध्यान रखकर व्यवस्था बनाये।

नरेन्द्र विश्वकर्मा