प्राचार्य डाक्टर श्रध्दा चंद्रकार की उपस्थिति में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय जिला बालोद में मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम  का हुआ आयोजन 

    बालोद :- आज दिनांक 10 12 2022 को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया गया इसमें विधि विभाग के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर श्रद्धा चंद्राकर थी। इस अवसर पर विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेश पांडे एवं विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक श्रीमती स्वाति वैष्णव , जे के पटेल अतिथि व्याख्याता पूजा ठाकुर श्री पूरन चंद गुप्ता तथा सोहन लाल साहू उपस्थित थे।

     इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा चंद्राकर ने कहा की हम सभी को अपने मानव अधिकार के साथ साथ दूसरो के मानव अधिकार का भी ध्यान रखना चाहिए।उन्होने कहा की हम लोगो को अन्य देशों की तुलना में ज्यादा अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है।

     विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ राघवेश पांडे ने मानव अधिकार पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया उन्होंने इस अवसर पर आज सबसे बड़ी चुनौती कमजोर एवं पीड़ित लोगों के मानव अधिकारों की रक्षा करना है हम सभी को संविधान में दिए गए अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए तथा अपने अधिकारों की रक्षा के साथ दूसरों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

       इस अवसर पर विधि विभाग के स्वाति वैष्णव ने संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार को विस्तृत रूप से बताया।और कहा कि बहुत सारे मौलिक अधिकारों को भारतीय संविधान ने संरक्षण प्रदान किया है।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन अतिथि व्याख्याता पूजा ठाकुर के द्वारा किया गया।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो न :- 9425572406