*गुंदरदेही विधानसभा के ग्राम सम्बलपुर में धान खरीदी उपकेंद्र खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मिले :- अभिषेक शुक्ला---*

*गुंदरदेही विधानसभा के ग्राम सम्बलपुर में धान खरीदी उपकेंद्र खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मिले ;- अभिषेक शुक्ला---*

  गुंडरदेही :- गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन तक उनकी आवाज बनकर विभिन्न मंचों में मुखरता से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिलापंचायत के पूर्व सभापति ने ग्राम संबलपुर में धान खरीदी उपकेंद्र खोलने की मांग को लेकर बालोद जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

   सेवा सहकारी समिति खामतराई से संबंधित ग्राम संबलपुर के ग्रामीणों द्वारा धान खरीदी उपकेंद्र संबलपुर में खोले जाने हेतू शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांग लगातार करते आ रहे हैं उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा था ।हताश होकर किसानों ने जब अपनी समस्या जिला पंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला को बताया उसके बाद उन्होंने किसानों की सम्बलपुर में धान खरीदी उपकेंद्र खोले जाने की मांग को लेकर कलेक्टर बालोद को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया ।

   कलेक्टर बालोद ने किसानों को उचित समाधान करने का आश्वासन दिया ।

  अभिषेक शुक्ला के साथ सम्बलपुर के पूर्व सरपंच तिजऊ राम निर्मलकर,जुम्मन लाल खरे उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406