गोधन न्याय योजना से गौ पालक कृषक शोभित यादव के पक्के मकान का सपना होगा साकार

गोधन न्याय योजना से गौ पालक कृषक  शोभित यादव के पक्के मकान का सपना होगा साकार
गोधन न्याय योजना से गौ पालक कृषक  शोभित यादव के पक्के मकान का सपना होगा साकार

गोधन न्याय योजना से गौ पालक कृषक शोभित यादव के पक्के मकान का सपना होगा साकार

अजीत यादव जिला संवाददाता मो.9755116815

मुंगेली:-राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना मुंगेली जिले के ग्राम पंडोतरा के गौ पालक कृषक शोभित यादव के पक्के मकान का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर से वर्चुअल तरीके से स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 153 करोड़ 91 लाख 60 हजार रूपये की 131 कार्यो का लोकार्पण और 122 करोड़ 20 लाख 59 हजार रूपये की 93 निर्माण कार्यो के भूमिपूजन के पश्चात् ग्राम पंडोतरा के गौ पालक कृषक शोभित यादव से गोधन न्याय योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। चरवाहे की वेश-भूषा में पहुॅचे ग्राम पंडोतरा के गौ पालक कृषक शोभित यादव ने बताया कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत उनके स्वयं के 10 गायो के साथ गांव की 300 सौ गायों को चराने अर्थात् चरवाहे की जिम्मेदारी मिली है। गोधन न्याय योजना के तहत चरवाहे के रूप में कार्य के करते हुए उनके द्वारा गोबर एकत्रित कर गोबर विक्रय किया जा रहा है। उनके द्वारा अब तक 594 क्विंटल गोबर की विक्रय कर 1 लाख 19 हजार रूपये की राशि प्राप्त किया है। इस राशि से उनके द्वारा पक्का मकान बनाया जा रहा है। मकान में छत पड़ने की अंतिम चरण है। छत पड़ने से उनके पक्के मकान की सपना साकार हो जाएगा। उन्होने गोधन न्याय योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोभित यादव को बधाई दी और उन्होने गोधन न्याय योजना का लाभ लेते रहने की भी समझाईश दी।